{"_id":"6ab5302f98e487dd340a18fa","slug":"raju-raiwala-won-the-top-prize-at-the-manpur-dangal-solan-news-c-176-1-sln1003-179908-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मानपुर दंगल में राजू रायवाला ने जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मानपुर दंगल में राजू रायवाला ने जीती बड़ी माली
विज्ञापन
मानपुर दंगल में बड़ी माली के विजेता और उपविजेता पहलवानों के साथ मुख्य अतिथि विधायक राम कुमार चौ
छोटी माली में रोहित मोड़ और चीनू रायवाला का मुकाबला बराबर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मानपुर में दंगल में उत्तर भारत के 500 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। हिमाचल के अलावा चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू और दिल्ली से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में दांव-पेच दिखाए। दून के विधायक राम कुमार चौधरी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
दंगल कमेटी की ओर से 1.51 लाख रुपये की बड़ी माली करवाई गई। इसके फाइनल मुकाबले में राजू रायवाला और साहिल कोहली आमने-सामने हुए। राजू रायवाला ने बड़ी माली अपने नाम की। विजेता को 76 हजार और उपविजेता साहिल कोहली को 75 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।
वहीं छोटी माली में रोहित मोड़ और चीनू रायवाला के बीच मुकाबला हुआ। कड़े संघर्ष के बाद मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों पहलवानों को क्रमशः 55 हजार और 54 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। दंगल में पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, गोरक्षा आयोग के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान, पंचायत प्रधान राजकुमार ठाकुर, दंगल कमेटी अध्यक्ष तीर्थ राम शर्मा, उपप्रधान कश्मीरी लाल, बीडीसी सदस्य माखन चौधरी, देव राज, गुरमेल सैनी और केवल सिंह समेत पंचायत प्रतिनिधि व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।