फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   girl day celiberated in solan

बेटियां खेलकूद, राजनीति और सेना में मनवा रहीं लोहा : यादव

Fri, 11 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोलन में मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवससंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। बेटियां वर्तमान में हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही हैं। खेलकूद ही नहीं बल्कि राजनीति और सेना में भी बेटियों ने अपना लोहा मनवाया है। सोलन में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित बनाना है।
साथ ही बालिकाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों की पहचान कर उन्हें अधिक सशक्त बनाना है। बालिका सशक्तिकरण के लिए समाज में उनकी सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन-यापन और सामूहिक प्रयासों की अधिक आवश्यकता है। तभी महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर समाज निर्माण में सहायक हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक गतिविधियों और सतत् विकास प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाने के साथ उन्हें सक्षम बनाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान के लिए महिला हेल्पलाइन-181 चलाई गई है। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर किए गए तथा बेटियों की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। वहीं, नवजात बालिकाओं, विभिन्न स्कूलों की 10वीं और 12वीं कक्षा में अव्वल रहने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी कविता गौतम ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही संबल और सामर्थ्य योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष कमल वर्मा, सोलन जिला के विभिन्न आंगनबाड़ी वृत्तों में कार्यरत आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक रीना समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed