{"_id":"69ea6946cf07a8dd0e084894","slug":"gifted-track-suits-to-children-at-bardthal-madhana-school-solan-news-c-176-1-ssml1044-167871-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाड़थल मधाना स्कूल में बच्चों को ट्रैक सूट किए भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाड़थल मधाना स्कूल में बच्चों को ट्रैक सूट किए भेंट
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाड़थल मधाना के छात्र ट्रेक सूट लेकर संस्था के पदाधिकारी व अध्यापको
नर सेवा नारायण सेवा संस्था ने दी सौगात, मेधावी छात्रा अदिति को मिलेगी हर माह छात्रवृत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की सामाजिक संस्था नर सेवा नारायण सेवा ने शिक्षा और सेवा के संकल्प को दोहराते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाड़थल मधाना में परोपकार की मिसाल पेश की है। संस्था ने गोद लिए इस स्कूल के सभी विद्यार्थियों को ट्रैक सूट वितरित किए। इस दौरान स्कूल की मेधावी छात्रा अदिति ठाकुर को गोद लेते हुए उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने और हर माह छात्रवृत्ति देने की भी घोषणा की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को सर्दी और गर्मी, दोनों मौसम के अनुकूल ट्रैक सूट प्रदान किए। इससे पहले स्कूल के वार्षिक समारोह में संस्था के मुख्य संरक्षक देवव्रत यादव ने बच्चों को ट्रैक सूट और शौचालयों के लिए स्वच्छता किट देने का वादा किया था, जिसे वीरवार को पूरा किया गया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई भी बांटी गई। मुख्य संरक्षक देवव्रत यादव ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल प्रबंधन से पांच अन्य जरूरतमंद और मेधावी छात्राओं के नाम मांगे हैं। जैसे ही स्कूल की ओर से नाम उपलब्ध कराए जाएंगे, अगले माह से उनकी छात्रवृत्ति भी शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही प्राथमिक स्कूल के 40 बच्चों को वर्दी देने की भी घोषणा की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा और उप प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने संस्था का आभार जताया।