{"_id":"61477b278ebc3e227f7077e6","slug":"ghanahatti-team-lifts-fountain-youth-club-cricket-trophy-beating-basantpur-in-raudi-solan-news-sml384373940","type":"story","status":"publish","title_hn":"घणाहट्टी टीम ने बसंतपुर को हराकर अपने नाम की ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घणाहट्टी टीम ने बसंतपुर को हराकर अपने नाम की ट्रॉफी
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
अर्की में फाउंटेन युवा क्लब रोड़ी के तत्वाधान से आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दौर
- फोटो : SOLAN
Link Copied
अर्की (सोलन)। फाउंटेन युवा क्लब रोड़ी ने अर्की प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कोटली अर्जुन खेल मैदान में करवाया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 60 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में डीए स्पोर्ट्स घणाहट्टी की टीम ने स्पोर्ट्स क्लब बसंतपुर को हराकर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
घणाहट्टी टीम ने पहले खेलते हुए 87 रन बनाए और बसंतपुर की टीम को 88 रन का लक्ष्य दिया। बसंतपुर की टीम 12 ओवर में सात विकेट पर मात्र 55 रन ही बना पाई। इस मौके पर महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महाप्रबंधक अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के भूपेंद्र गांधी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्लब के प्रधान अजय शर्मा ने बताया कि विजेता टीम को ट्रॉफी व 51 हजार रुपये नकद और विजेता टीम को ट्राफी और 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रोशन वर्मा, हेमंत वर्मा, कपिल ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, मदन शर्मा, मनोज ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष मनोहर शर्मा, नरेश शर्मा, राजेश, दिलीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।