फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Gave information about government schemes to the people

Solan News: लोगों को दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

Sun, 04 Feb 2024 06:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 04 Feb 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
Gave information about government schemes to the people
ग्राम पंचायत चमदार में लेागों को जागरूक करते कलाकार। संवाद
ग्राम पंचायत चमदार और दिग्गल में जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमदार और ग्राम पंचायत दिग्गल में लोगों को गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और उनके प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने लोगों को बताया कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए निवेशकों को बेहतर माहौल और सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना-2023 को स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के तहत 50 हजार रुपए तक के ऋण पर उद्यमियों को 50 प्रतिशत ब्याज उपदान प्रदान किया जा रहा है। कलाकारों ने लोगों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्राम पंचायत चमदार के प्रधान कर्म चंद, ग्राम पंचायत दिग्गल के प्रधान पवन कौशल, ग्राम पंचायत दिग्गल के उप प्रधान सुखन लाल, वार्ड सदस्य चमदार लता देवी तथा रामानंद, महिला मण्डल प्रधान करुणा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमा देवी तथा फूला देवी, नेहरू युवक मण्डल के प्रधान बलवीर ठाकुर, सचिव धर्मेंद्र कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत चमदार में लेागों को जागरूक करते कलाकार। संवाद

ग्राम पंचायत चमदार में लेागों को जागरूक करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed