{"_id":"572dd3fb4f1c1bfa765ccf28","slug":"gamber-river-poluted-by-vichel","type":"story","status":"publish","title_hn":" पेयजल के स्रोत के पास धोए जा रहे वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के स्रोत के पास धोए जा रहे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 07 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
जल प्रदूषण को रोकने के लिए जहां सरकार जागरूकता अभियानों में लाखों रुपये खर्च कर रही है, वहीं कुछ लोग सरेआम जल प्रदूषण कर हजारों लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल प्रदूषण को रोकने के लिए जहां सरकार जागरूकता अभियानों में लाखों रुपये खर्च कर रही है, वहीं कुछ लोग सरेआम जल प्रदूषण कर हजारों लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन
कसौली, सुबाथू और डगशाई छावनी के सैनिक क्षेत्र समेत स्थानीय गांवों के लिए गंबर नदी से पानी की सप्लाई उठाई जा रही है। लेकिन इसी नदी में मवेशियों की गंदगी के अलावा गाड़ियों को धोया जा रहा है। लिहाजा सुबाथू और कुनिहार के बीच बहने वाली गंबर नदी अपने निर्मल और स्वच्छ पानी से हजारों लोगों की प्यास को बुझाती है, जिसकी पेयजल की स्वच्छता पर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन
गंबर नदी के साथ देव बिजेशवर मंदिर है भी है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग शीश झुकाने आते हैं। लेकिन कुछ लोग यहां मंदिर के साथ लगती नदी में नहाते और मौज मस्ती करते हैं। ऐसे में नदी के साथ धार्मिक स्थल की पवित्रता भी हाशिये पर है। हैरत इस बात की है कि मंदिर के इर्द गिर्द इसे रोकने के लिए कभी कोई प्रयास नहीं हुए। हालांकि धार्मिक संस्थाओं ने कई बार आवाज बुलंद की लेकिन उस पर कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
हर वीकएंड सबसे अधिक गंदगी
वैसे तो हर दिन यहां गंदे वाहनों को साफ करने का दौर चलता है। डीजल से लेकर हर तरह की गंदगी इस नदी में मिलाई जा रही है। खासकर वीकएंड के दिन काफी संख्या में बीच नदी में गाड़ियों लगा दी जाती है। वहीं सर्फ, साबुन आदि से लोग अपने गंदे वाहनों को साफ करते हैं। लावारिस होने के बाद पशु भी यहां खुले में छोड़े जा रहे हैं। इससे समस्या अधिक विकराल होती जा रही है।
पंचायत लगाएगी चेतावनी बोर्ड
कक्कडहट्टी की प्रधान सरस्वती देवी ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों पर संबंधित विभागों पर सख्ती करनी चाहिए। कहा कि पंचायत जल्द अपने स्तर पर चेतावनी बोर्ड लगाने जा रही है। वहीं जुर्माने का प्रावधान भी किया जा रहा है। लोगों की शिकायतें इस संदर्भ में काफी होती हैं। प्रशासन को गंबर पुल में इस तरह के प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की गुहार लगाई जाएगी।