{"_id":"584febec4f1c1b775d649a98","slug":"function-in-jabali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी री टैंकी ओ भाई रामा पर नाचा जाबली स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी री टैंकी ओ भाई रामा पर नाचा जाबली स्कूल
ब्यूरो, सोलन
Updated Tue, 13 Dec 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
लोट्स पब्लिक स्कूल जाबली के पांचवें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोट्स पब्लिक स्कूल जाबली के पांचवें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पानी री टैंकी ओ भाई रामा पानी री टैंकी ओ, शालू विस्की पलाई जा रे जैसे पहाड़ी गानों पर नाटी डाली। इस दौरान सालभर की वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत
विज्ञापन
किया गया।
समारोह में अवनी, आयुष्मान, तान्या, सत्यम, हर्षित, मयंक, हार्दिक, काव्या, तन्मय, जानवी, परिधि, विश्वास, उदित, कृतवीर ,दृष्टि, संसार, अभिलकश, तुषार और सिमरन को सम्मानित किया गया। स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की। इसके बाद स्कूल प्रधानाचार्य संजीशा कंवर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने सालभर स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों पर चर्चा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह में स्कूली बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और कन्या हत्या पर लघु नाटिका पेश की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डांडिया नृत्य, पंजाबी गिद्दा, पहाड़ी नाटियां, देश भक्ति पर नृत्य और गायन के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने सभी मेधावी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही जिन छात्रों को इस वर्ष किसी कारण पुरस्कार नहीं मिल पाया है उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही हमेशा आगे बढ़ने और कामयाबी हासिल करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूल के अध्यापक सुमन, पायल, ममता, निशा, स्वाती, उर्मिल, मीनाक्षी, डॉ. सुनीता, हिमांशी समेत जयसिंह, डीआर रघुवंशी, पूर्ण चंद, कालीचरण, गंगाराम, लक्ष्मी, विनय और रजनीश सहित स्कूली छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।