{"_id":"8a7d7f25e3a7abe17007a1fe1d3d6089","slug":"fsl-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसएल रिपोर्ट में निजी अस्पताल की नहीं निकली कोई लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसएल रिपोर्ट में निजी अस्पताल की नहीं निकली कोई लापरवाही
नालागढ़ (सोलन)।
Updated Sat, 06 Jun 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ के निजी अस्पताल में 27 जनवरी को उपचार के दौरान एक महिला की मौत के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही नहीं पाई गई है। महिला की मौत के और ही कारण रहे हैं। लोगों के हंगामे पर पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन पर 304ए लापरवाही का मामला दर्ज किया था जो एफएसएल की रिपोर्ट आ जाने के बाद निरस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले में लोगों के लगाए अन्य आरोपों पर जांच कर रही है, लेकिन लोगों का असली मुद्दा महिला की मौत पर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का था, जिसकी तस्वीर अब साफ हो गई है।
विज्ञापन
नालागढ़ उपमंडल के नंगल गांव की एक प्रसूता महिला नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर दत्तोवाल स्थित लार्ड महावीरा अस्पताल में उपचार के लिए आई थी, जिसे तुरंत ही पीजीआई रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई थी। 27 जनवरी की इस घटना के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और शहर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लोगों ने आरोप जड़ा कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है, लेकिन उपमंडल प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया था। महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया और बिसरा जांच के लिए एफएसएल भेजा गया था। करीब चार माह बाद आई रिपोर्ट में अस्पताल प्रबंधन की कोई भी लापरवाही नहीं पाई गई।