फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   froud

बैंक खाते से हैकर ने दो लोगों से की ढ़ाई लाख से अधिक की ठगी

Tue, 15 Oct 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
सोलन/नालागढ़। सोलन और नालागढ़ क्षेत्र में दो व्यक्ति ऑनलाइन बैंक ठगी का शिकार हुए हैं। इसमें शातिरों ने बिना किसी एटीएम कार्ड के ही उक्त लोगों के खातों से 2 लाख 52 हजार 882 रुपये पर हाथ साफ कर दिया है। इसके बाद पीड़ित व्यक्तियों ने इसकी शिकायत संबंधित थाना में दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जाचं शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पहले मामले में कमल देव निवासी अमित अपार्टमेंट सोलन ने शिकायत दी है कि वह पंजाब नेशनल बैंक शाखा सोलन और थानाकलां ऊना में खाता धारक है । इसके दोनों खातों से दिनांक 10 सितंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके खाता से एक लाख 49 हजार 400 रुपये पर हाथ साफ कर दिया है। वहीं जब उसे इसकी जानकारी मिली तो उक्त व्यक्ति ने इसकी पुलिस थाना सोलन में दर्ज की है। जिसमें पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में नालागढ़ के नाल भलेचडी निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र कृष्ण लाल ने बताया कि किसी अनजान हैकर ने इसके बैंक खाते से गलत तरीके से पांच बार ट्रांजेक्शन कर 1 लाख 3 हजार 482 रुपये निकाल लिए हैं, जबकि इसका एटीएम कार्ड इसके पास ही था और न ही उसे कोई फोन कॉल आया है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

एएसपी सोलन शिव कुमार बताया कि पुलिस को बैंक खाते से पैसे निकालने की शिकायत मिली है, जिसमें पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं नालागढ़ के मामले में एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन ठगी से बचे, किसी भी अज्ञात व्यक्ति से अपने खाते से संबंधित बातों पर चर्चा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed