{"_id":"57518d184f1c1b436610a258","slug":"free-traning-of-driving","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग भी फ्री में देगा अब आरसेटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग भी फ्री में देगा अब आरसेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
यूको बैंक का यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) सोलन आपको ड्राइविंग की ट्रेनिंग फ्री में देगा।
- फोटो : Demo Pic
आप गाड़ी सीखना चाहते हैं लेकिन जेब इसकी इजाजत नहीं देती है तो टेंशन फ्री हो जाइए। आपकी इस दिक्कत का हल यूको आरसेटी के पास है। यूको बैंक का यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) सोलन आपको ड्राइविंग की ट्रेनिंग फ्री में देगा। यही नहीं ट्रेनिंग के दौरान आने जाने का किराया भी आरसेटी ही मुहैया करवाएगा। प्रशिक्षण के दौरान लिखने के लिए स्टेशनरी भी संस्थान मुहैया करवाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 साल के बीच के आयु वर्ग के लोग पात्र होंगे। यह प्रशिक्षण केवल पुरुष वर्ग को ही फिलहाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
आरसेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक इसके लिए जिले के उम्मीदवार ही पात्र होंगे। अभी इस ट्रेनिंग का पूरा शेड्यूल तैयार नहीं किया है। लेकिन आरसेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द इसकी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को संस्थान की तरफ लंच और दो वक्त की चाय भी मिलेगी। संस्थान की तरफ से युवाओं और महिलाओं के लिए कई तरह के स्वरोजगार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें महिलाओं को सिलाई कढ़ाई और बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाता है वहीं युवाओं को कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
महिलाओं ने सीखी रंग बिरंगी स्वेटर बुनना
यूको बैंक के आरसेटी संस्थान की तरफ से महिलाओं को मशीनी बुनाई का प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को प्रशिक्षण के समापन समारोह में उद्यमिता विकास और व्यक्तिगत विकास पर भी बल दिया गया। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान मशीन द्वारा स्वेटर तथा विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने सिखाए गए। यूको आरसेटी के निदेशक सुभाष शर्मा ने बताया कि अगले चरण में ब्यूटी पार्लर, फूड प्रोसेसिंग तथा हल्का वाहन ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी यूको आरसेटी के दूरभाष न. 01792 -220936 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
जयदेव शर्मा पेंशनर संघ के प्रधान
सोलन। जिला पेंशनर संघ सोलन ने आम चुनाव में जयदेव शर्मा को संघ का प्रधान चुना। वरिष्ठ उपप्रधान विमल वर्मा, उपप्रधान जेसी बंसल, शारदा ठाकुर, बाबूराम, महासचिव एसएस ठाकुर, संयुक्त सचिव मोहन कौंडल, वित्त सचिव एसआर गुप्ता, प्रेस सचिव केएन ओझा, संगठन सचिव मधु तनवर, कांता यादव, मुख्य सलाहकार एचएन कश्यप को चुना गया।