{"_id":"69920c0057419a0aaa0c51ce","slug":"free-ganga-water-distributed-at-jatoli-shiva-temple-solan-news-c-176-1-ssml1040-163330-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जटोली शिव मंदिर में बांटा गया निशुल्क गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जटोली शिव मंदिर में बांटा गया निशुल्क गंगाजल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर रविवार को जटोली शिव मंदिर में अमर उजाला की ओर से हर-हर गंगे-हर-घर गंगे के नाम से एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जटोली शिव मंदिर में सुबह 9:00 बजे से हरिद्वार से लाए गए गंगाजल का वितरण किया गया। गंगाजल लेने के लिए लोग कतारों में लगे रहे। लोगों ने गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे भी गूंजते रहे। भारी भीड़ के बीच लोग गंगाजल लेकर जलाभिषेक करते रहे। इस शुभ अवसर पर अमर उजाला के सहयोगी रूट कंट्री स्कूल शिमला, विश्वकर्मा फर्नीचर/ओंकार फर्नीचर इंडस्ट्री, श्री बालमुकुंद एपैक्स अस्पताल सोलन, अजय धीमान टायर शॉपी हरिकृपा ट्रेडिंग कंपनी के सहयोग से निशुल्क गंगाजल वितरित किया गया। गौरतलब है कि अमर उजाला हर साल इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करता है। जिसमें शिवरात्रि के दिन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं को गंगाजल वितरित किया जाता है। यह गंगाजल हरिद्वार से लाया जाता है।