फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   free bus service for ladies toady

Solan News: भैयादूज पर महिलाओं को आज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

Wed, 22 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
निगम सूर्योदय से सूर्यास्त तक बसों में देगा मुफ्त यात्रा की सुविधा
विज्ञापन



चालक और परिचालक को हर स्टॉप पर रुकने के आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। भैयादूज पर्व वीरवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाओं को पथ परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए निगम अधिकारियों ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सोलन, परवाणू और नालागढ़ डिपो की बसों के रूट प्लान बना दिए गए हैं। योजना के अनुसार ही बसों को चलाया जाएगा।

खास बात यह है कि इस बार ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी मुफ्त यात्रा का लाभ मिल सके, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा गया है। लांग के अलावा लोकल रूट पर भी बसों को चलाया जाएगा। इसी के साथ चालकों और परिचालकों को भी हर स्टॉप पर बस को रोकने के आदेश दिए गए हैं। भैयादूज पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिमाचल के भीतर चलने वाली बसों में यह सुविधा निगम की ओर से महिलाओं को दी जाएगी।
विज्ञापन


बसों में भीड़ न हो, इसके लिए चालकों और परिचालकों को हर जगह पर बस रोकने के लिए कहा है। इससे पहले कई बार भैयादूज पर बस स्टॉप पर बसें न रोकने की शिकायतें निगम को आती रही हैं। इस बात को ध्यान में रखकर स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं। पथ परिवहन के यातायात निरीक्षक को भी भीड़ को देखते तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया है ताकि अतिरिक्त बसों को रूट पर भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट

सोलन से चलाई आठ अतिरिक्त बसें

दिवाली पर्व के बाद अब लोग कामकाज के लिए लौटने शुरू हो गए हैं। ऐसे में पथ परिवहन निगम सोलन डिपो की ओर से आठ अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। ये बसें भीड़ को देखते हुए चलाई गई हैं। इसमें पांच सोलन-चंडीगढ़ और तीन बसें सोलन-अंबाला रूट पर भेजी गई हैं। निगम की ओर से निरीक्षकों की ड्यूटी भी अलग-अलग जगह लगाई गई है।




इनसेट

भैयादूज पर्व को लेकर पथ परिवहन की बसों में महिलाएं मुफ्त सफर का लुत्फ प्रदेश की सीमा के भीतर उठा सकेंगी। सभी चालकों को आदेश दिए हैं कि प्रत्येक स्टॉप पर ब्रेक लगाकर सवारी बैठाएं।

-सुरेंद्र राजपूत, क्षेत्रीय प्रबंधक, पथ परिवहन निगम डिपो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed