फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fraud case registered against Madhya Pradesh merchant for non payment of apple purchse

मध्य प्रदेश के सेब कारोबारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sat, 15 Jan 2022 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud case registered against Madhya Pradesh merchant for non payment of apple purchse
Fraud case registered against Madhya Pradesh merchant for non payment of apple purchse
परवाणू (सोलन)। सेब मंडी परवाणू के स्थानीय आढ़ती ने मध्य प्रदेश के कारोबारी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस को दी है। आढ़ती ने 2019 में कारोबारी को दो करोड़ 79 लाख तीस हजार 560 रुपये के सेब मध्य प्रदेश भेजे थे लेकिन कारोबारी ने सेब का पूरा भुगतान नहीं किया। बार-बार बोलने पर भी जब पूरी राशि नहीं मिली तो इसकी शिकायत परवाणू थाना में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनिल कालता ब्रदर्स एंड सीओ (एबीसी) शॉप नंबर-39 सेब मंडी परवाणू ने पुलिस को शिकायत दी है कि अंशुमन कृष्ण पुत्र कर्नल विजय कृष्ण निवासी 81/1 न्यू सिनल विहार एमएचओ जिला इंदौर मध्य प्रदेश ने सेब खरीदने के लिए उससे संपर्क किया और कहा कि वह डिलिवरी के तुरंत बाद सारी राशि का भुगतान कर देगा।
विज्ञापन

इस आश्वासन पर पीड़ित ने 20 जुलाई 2019 को पहली खेप 2 करोड़ 79 लाख 30 हजार 560 रुपये में भेजी। इसकी एवज में कारोबारी ने दो करोड़ 18 लाख 50 हजार की राशि का भुगतान किया। अब कारोबारी के पास आढ़ती के 60 लाख 80 हजार 557 रुपये फंसे हुए हैं लेकिन संबंधित कारोबारी आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed