{"_id":"60ca3af88ebc3e34227a7751","slug":"fourlane-company-constitute-equiped-teams-to-clear-road-from-parvanoo-to-solan-during-monsoon-solan-news-sml37379014","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू से सोलन तक फोरलेन कंपनी ने तैनात कीं टीमें, बरसात के मद्देनजर बढ़ाई पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू से सोलन तक फोरलेन कंपनी ने तैनात कीं टीमें, बरसात के मद्देनजर बढ़ाई पेट्रोलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (सोलन)। बरसात के मौसम में परवाणू से सोलन तक अब सड़क अवरुद्ध नहीं होगी। फोरलेन कंपनी ने अलग-अलग टीमों को तैनात कर हाईवे पर पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया है। इन टीमों की तैनाती के बाद लोगों को जाम से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
यह जानकारी फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने आमामी दिनों में होने वाली बारिशों को लेकर योजना तैयार की गई है। कंपनी की टीमें इस योजना के तहत कार्य करेंगी और तुरंत सूचना साझा करेगी। कालका शिमला एनएच पांच पर फोरलेन का कार्य लगभग 90 फीसदी पूरा हो गया है।
अभी तक काटी पहाड़ियां बारिश के बाद दरकना शुरू हो जाती हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। बीते साल भी बरसातों में पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरा था। इन समस्याओं से लोगों को इस बार न जूझना पड़े, इसके लिए योजना की गई है। योजना के तहत प्रत्येक टीम में एक जेसीबी, एक पेट्रोलिंग वाहन, चार कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। ये टीमें दिन-रात हाईवे पर तैनात रहेंगी। टीम को हाई वोल्टेज टॉर्च भी दी गई है।