फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Four-lane construction debris creates problems in Dharampur, drains blocked

Solan News: धर्मपुर में फोरलेन निर्माण का मलबा बना मुसीबत, नालियां बंद

Wed, 07 Jan 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
एनएचएआई पर हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप, लोगों में रोष
विज्ञापन

वाहन चालकों को रही परेशानी, एसडीएम से की शिकायत नहीं हुई कार्यवाही, डीसी से मिलेंगे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-सोलन फोरलेन हाईवे पर धर्मपुर बाजार से मनसा माता वाले पहाड़ की ओर फोरलेन निर्माण के दौरान गिरा मिट्टी का मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। पहाड़ से आए मलबे के कारण सड़क किनारे बनी नालियां पूरी तरह ढक चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि एनएचएआई की लापरवाही के चलते यह मलबा लंबे समय से वहीं पड़ा हुआ है।
धर्मपुर बाजार से लगभग 100 मीटर तक सड़क किनारे नालियों के ऊपर मलबा जमा है। इसके अलावा दो वेस्ट सीमेंट कंक्रीट की पुलिया और एक फुटब्रिज का लोहे का सामान भी वहीं रखा गया है। न तो नालियों से मलबा हटाया जा रहा है और न ही वेस्ट मेटीरियल को उठाया जा रहा है, जिससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि हाईकोर्ट द्वारा एनएचएआई को हाईवे पर नालियां साफ रखने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं, इसके बावजूद धर्मपुर क्षेत्र में इन आदेशों की अवहेलना होती नजर आ रही है। इस संबंध में एसडीएम कसौली को भी शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर में डबल लेन निर्माण के दौरान पहाड़ों की कटिंग की गई थी। उस दौरान पहाड़ों से गिरी मिट्टी का मलबा आज भी सड़क किनारे पड़ा है। इससे हाईवे के साथ बनी नालियां बंद हो गई हैं। हालांकि एनएचएआई की ओर से कई स्थानों पर नालियों की सफाई की जा चुकी है, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी नालियां मलबे से ढकी हुई हैं।

धर्मपुर के निवासी सुरेश कुमार, नलीन सिंह, अमित कुमार, गुरबीर सिंह और वेद प्रकाश ने कहा कि वे इस समस्या को उपायुक्त सोलन के समक्ष उठाएंगे। लोगों का कहना है कि एनएचएआई की यह लापरवाही आम जनता के साथ-साथ वाहन चालकों के लिए भी खतरा बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed