फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Foundation stone laid for Jagatkhana-Dhang Nihli bridge; 25,000 people to benefit.

Solan News: जगातखाना-ढांग निहली पुल का शिलान्यास, 25 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

Mon, 12 Oct 2026 12:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 12 Oct 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for Jagatkhana-Dhang Nihli bridge; 25,000 people to benefit.
ढांग निहली पंचायत के जगातखाना मे पुल का शिलान्यास करने से भूमि पूजन करते हुए विधायक हरदीप बावा-
विकास की बात--
विज्ञापन

पुल पर 652 लाख रुपये होंगे खर्च, 18 माह में पुल बन कर होगा तैयार
विधायक हरदीप बाबा ने जगातखाना पुल का किया शिलान्यास
पुल के निर्माण से 15 गांवों को मिलेगी यातायात सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। विधायक हरदीप बावा ने रविवार को जगातखाना और ढांग निहली को जोड़ने वाले पुल का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। पुल के निर्माण पर 6.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बनने से 15 गांवों की करीब 25 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
विधायक ने कहा कि इस पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ की सभी पंचायतों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और विकास के मामले में राजनीति से ऊपर उठकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश कालिया ने बताया कि पुल की कुल लंबाई 70.5 मीटर और कैरिज वे की चौड़ाई 7.5 मीटर होगी। इसमें 23.5 मीटर लंबाई के तीन स्पैन, दोनों सिरों पर दो एबटमेंट और बीच में दो पियर बनाए जाएंगे। पुल का निर्माण पाइल फाउंडेशन पर होगा। परियोजना की स्वीकृत लागत 652 लाख रुपये है और इसे पूरा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2028 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ढांग उपरली के प्रधान हरप्रीत सिंह, उपप्रधान जसवीर सिंह जस्सी, सुरजीत सिंह, हरबंस लाल चौधरी, पूर्व प्रधान जगदीश सैणी, विक्रम चौधरी, गुरमीत सिंह, पवित्र सिंह, कर्मजीत सिंह, सतवीर सिंह, हरबंस सिंह, मोहिंद्र सिंह, हरजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, परमजीत सिंह सैणी, गौरव शर्मा, गुरनाम सिंह, सिकंदर सिंह, अवतार सिंह, जुझार सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, भगत राम, ठेकेदार सुरजीत सिंह, उजागर सिंह, बलवंत सिंह, तलविंद्र सिंह और त्रिलोचन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed