फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Foundation day of Nauni University on 1st

Solan News: नौणी विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस एक को

Wed, 29 Nov 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 29 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. रमेश चंद होंगे मुख्यातिथि
विज्ञापन

एक दिसंबर 1985 को हुई थी नौणी विवि की स्थापना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी शुक्रवार को अपना 39वां स्थापना दिवस मनाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने बताया कि भारत सरकार के नीति आयोग के सदस्य और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. रमेश चंद कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस वर्ष के स्थापना दिवस का विषय प्राकृतिक खेती शिक्षा की नींव : भावी जलवायु अनुकूल कृषि के लिए नए दृष्टिकोण है।
वहीं कार्यक्रम में नई दिल्ली में हिमाचल सरकार के मुख्य रेजिडेंट कमिश्नर सुशील सिंगला और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के वरिष्ठ नीति सलाहकार व परियोजना निदेशक जीईएफ ग्रीन एजी आरबी सिंगला भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय के कई पूर्व कुलपतियों के अलावा, सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगें। पिछले एक वर्ष में विश्वविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि औपचारिक रूप से विवि की स्थापना एक दिसंबर 1985 में हुई थी। लेकिन विश्वविद्यालय का अस्तित्व सोलन के कृषि कॉलेज से जुड़ा है जो वर्ष 1962 में शुरू हुआ था। स्थापना के बाद से ही नौणी विश्वविद्यालय का शिक्षा, शोध और विस्तार में उत्कृष्टता का लंबा इतिहास रहा है। विश्वविद्यालय के छात्रों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से औद्यानिकी और वानिकी के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। वहीं संस्थान लगातार नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed