{"_id":"6a1894141b9fda13fc008308","slug":"forest-fire-delays-two-trains-by-two-and-a-half-hours-solan-news-c-176-1-ssml1040-170361-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जंगलों में आग, दो रेलगाड़ियां ढाई घंटा देरी से हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जंगलों में आग, दो रेलगाड़ियां ढाई घंटा देरी से हुई रवाना
विज्ञापन
सोलन। जंगलों में लग रही आग से जहां एक ओर आम लोग परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर इसका असर कालका-शिमला रेललाइन पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को आग के चलते सनवारा के समीप दो रेलगाड़ियां करीब ढाई घंटा एक जगह खड़ी रहीं। इसमें 52455 और 05503 हॉलीडे स्पेशल ट्रेनों पर इसका असर पड़ा। रेलवे ट्रेक के आसपास आग लगने के कारण दोनों ट्रेनों को रोक दिया गया। इसमें 52455 करीब ढाई घंटा सनवारा में रुकी रही, जबकि 055503 दो घंटे तक खड़ी रही। इससे यात्री भी परेशान होते रहे।
इस दौरान रेलवे बोर्ड की टीमों के अलावा वन विभाग, अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। उसके बाद ट्रेनों को शिमला के लिए रवाना किया गया। वहीं उसके बाद यह दोनों ट्रेन शिमला से कालका के लिए भी वापिस देरी से रवाना हो पाई और देररात को कालका पहुंची। गौरतलब है कि इन दिनों दर्जनों जंगलों में आग लगी है। इसमें कसौली के सेना, सीआरआई क्षेत्र में भी बीते दो दिनों से आग लगी रही, जिसे सेना के हेलिकाप्टरों से बुझाया गया। इसके लिए चंडीगढ़ की सूखना झील से पानी भरकर लाया गया। दो दिन तक हेलिकाप्टर के साथ-साथ सेना के जवानों, छावनी परिषद के कर्मियों, वन विभाग व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग बुझाते रहे। हालांकि इस दौरान काफी क्षेत्र आग से जल गया है और लाखों की वन संपदा को नुकसान हुआ है। संवाद