फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Forest deptt confiscates truck loaded with wood log near Ramshehar

वन विभाग ने कुमारहट्टी में पकड़ा लकड़ी से भरा ट्रक

Thu, 17 Jun 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
रामशहर (सोलन)। वन विभाग ने रामशहर मार्ग पर लकड़ी से भरा एक ट्रक पकड़ा है। यह ट्रक बिना परमिट जा रहा था। विभाग ने ट्रक को सीज कर लकड़ी को जब्त कर लिया है। विभाग इसकी छानबीन कर रहा है।
विज्ञापन

रामशहर-नालागढ़ मार्ग पर कुमारहट्टी में लकड़ी से भरा एक ट्रक नालागढ़ की ओर जा रहा था। इस ट्रक में शीमल, अमलतास, जीगन, जमोया, छल, आम, सेन और बेर के जलाने वाली लकड़ी भरी थी। कोई भी बिना परमिट ऐसी लकड़ी को नहीं ले जा सकता। वन विभाग के आरओ ने ट्रक को सीज कर लकड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ट्रक में 45 क्विंटल लकड़ी भरी थी। एसीएफ मनीश ने लकड़ी पकड़ने की पुष्टि कर बताया कि विभाग ने लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक चालक रामपाल इसे नालागढ़ के समीप एक भट्टे में ले रहा था। रामपाल के पास लकड़ी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का कोई परमिट नहीं था। यह लकड़ी कहां से आई अभी विभाग इसकी जांच कर रहा है। विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed