फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Foreman of a factory died under suspicious conditions in Parvanoo

परवाणू में निजी कंपनी के फोरमैन की संदिग्ध मौत

Mon, 18 Apr 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। कामली खड़ीन स्थित एक निजी कंपनी के फोरमैन की संदिग्ध मौत हो गई। यह मामला सोमवार सुबह का है। फोरमैन कंपनी के शौचालय के बाहर बेहोश मिला। स्थानीय कर्मचारियों ने उसे ईएअसाई अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सोहन सिंह निवासी गांव कामली डाकघर परवाणू कामली खड़ीन के एक उद्योग में बतौर फोरमैन कार्यरत था। सोमवार सुबह आठ बजे ड्यूटी पर पहुंच गया था। उसके बाद वह शौचालय के लिए गया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब साढ़े आठ बजे वह कंपनी के शौचालय के बाहर बेहोश मिला। स्थानीय कर्मचारियों ने इसकी सूचना कंपनी प्रबंधन को दी और उसे ईएसआई अस्पताल ले गए लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही कर्मचारी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी बीमारी या हृदय गति रुकने से मौत हुई है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। ईएसआई परवाणू में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed