{"_id":"6266e3c5ef851831cf0f4950","slug":"food-safety-department-collects-samples-of-6-items-alongwith-red-wine-and-salt-solan-news-sml4068276149","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइन, देसी घी और नमक समेत छह खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइन, देसी घी और नमक समेत छह खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोलन और कंडाघाट में कई दुकानों में देकर खाद्य पदार्थों के छह सैंपल भरे। इन सैंपलों में फ्रूट वाइन के सैंपल भी हैं जिन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेज दिया है। इन सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
विभाग की टीम ने दर्जनों दुकानों पर फूड लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेजों की जांच भी की। इसके साथ टीम ने दुकानदारों को साफ-सफाई के निर्देश भी दिए हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिक्षा कपिल की अध्यक्षता में टीम ने सोमवार को छह दुकानों से नमक, काला नमक, देसी घी, राजमाह, रेड वाइन व एपरिकॉट वाइन से सैंपल भरे हैं।
इन सैंपलों को कंडाघाट स्थित सीटीएल लैब में जांच के लिए भेजा गया है। इन सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि सोमवार को सोलन से कंडाघाट के बीच दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों से छह खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेज दिया हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।