फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Food busnessman caught fraud in solan

टैक्स में बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्म को 3.20 करोड़ जुर्माना

Thu, 19 May 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 19 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Food busnessman caught fraud in solan
कनफेक्शनरी और लिफाफा बंद खाद्य पदार्थों को तैयार करने वाली सोलन की एक नामी कंपनी ने टैक्स के नाम पर 11 करोड़ का फर्जीवाड़ा कर डाला है। - फोटो : demo pic

कनफेक्शनरी और लिफाफा बंद खाद्य पदार्थों को तैयार करने वाली सोलन की एक नामी कंपनी ने टैक्स के नाम पर 11 करोड़ का फर्जीवाड़ा कर डाला है। टैक्स बचाने के चक्कर में फर्म ने दिल्ली से तैयार माल मंगवाकर हिमाचल की मार्केट में बेच दिया। कागजों में बिक्री दिल्ली में ही दर्शा दी।

विज्ञापन


इससे हिमाचल में बिक्री पर लगने वाले 13.75 फीसदी मूल्य वर्धित की चोरी कर ली। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग के दक्षिणी उड़नदस्ते ने फर्म को 3.26 करोड़ का भारी भरकम कर और जुर्माना ठोका है। इसमें 70 लाख की रकम वसूल ली है। शेष राशि एक माह के भीतर जमा करवाने की विभाग ने हिदायत दी है।
विज्ञापन


इस कार्रवाई से खाद्य उत्पादों से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा है। कर और जुर्माने की पुष्टि उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त डॉ. सुनील कुमार ने की। उन्होंने कहा कि ईटीओ अमित सोष्टा, इंस्पेक्टर रूपेंद्र सिंह के अलावा चमन लाल, बिंदु बख्शी, राकेश आत्मस्वरूप ने इस केस में प्रशंसनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
विभाग ने जांच में पाया कि कारोबारी दिल्ली से खरीदे सामान को दोबारा दिल्ली की मार्केट में ही बेच रहा है। सामान्य रूप से कोई कारोबारी ऐसा मूल्यवर्धन के लिए करता है लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ नहीं था। संदेह होने पर विभाग ने इस पर नजर रखना शुरू कर दी। विभाग की वेबसाइट पर पाया गया कि डीलर वैट का 26 नंबर फार्म भी फर्जी भर रहा है।

कारों, बसों और बाइक के नंबर
दिल्ली में जिन फर्मों की बिक्री बताई गई थी, वह या तो बंद थी या अस्तित्व में ही नहीं थी। यहां तक की जिला मालवाहक गाड़ियों के नंबर बिलों में थे, वह भी फर्जी थे। गाड़ियों के जो नंबर थे वह बसों, कारों या दोपहिया वाहनों के थे।

टैक्स चोरी का कारण
सूबे की फार्म यदि दिल्ली से रॉ मैटीरियल मंगवाकर तैयार उत्पादों को दिल्ली में ही बेचती है तो उस पर 2 फीसदी सीएसटी वसूला जाता है। अगर तैयार उत्पादों को हिमाचल की मार्केट में बेचा जाता है तो उस पर 13.75 के हिसाब से वैट वसूला जाता है। लिहाजा टैक्स बचाने के चक्कर में फर्म ने तैयार माल हिमाचल में ही फर्जी तरीके से बेच दिया और बिक्री दिल्ली की फर्मों की दिखा दी।


जांच में यह पाया
जांच में पाया गया कि फर्जी तरीके से डीलर ने लगभग 11 करोड़ का माल बेचा है। दो फीसदी के हिसाब से 22 लाख टैक्स सरकार को दिया। वास्तव में कर की रकम 13.75 फीसदी की दर से 1.5 करोड़ के करीब बनती थी। ऐसे में फर्म ने सरकार को करीब 1.28 करोड़ का चूना लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed