{"_id":"65ae5586ce1a6f41450e5fa4","slug":"fog-remained-in-bbn-sun-could-not-be-seen-the-whole-day-solan-news-c-176-1-ssml1041-15007-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीबीएन में छाया रहा कोहरा, पूरा दिन नहीं हुए सूर्य के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीबीएन में छाया रहा कोहरा, पूरा दिन नहीं हुए सूर्य के दर्शन
विज्ञापन
क्षेत्र में लोग पूरा दिन ठंड से ठिठुरने को हुए मजबूर
लोग जगह-जगह आग जला कर हाथ तापते रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)।
बीबीएन में सोमवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को लाइटें जलाकर वाहन चलाने पड़े। पूरा दिन सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए। लोग जगह-जगह आग जला कर हाथ तापते रहे।
सोमवार को उद्योगों में अवकाश होने से कामगार अपने कमरों में दुबके रहे। बाजार में इक्का दुक्का लोग ही निकल पाए। सुबह के समय तापमान 5 डिग्री व दिन तक अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस तक रहा। बीबीएन में पिछले दो सप्ताह से यह कोहरा छाया हुआ है। बीच में एक दो दिन छोड़कर लगातार कोहरा बना हुआ है। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हाथ व पांव की ठंड लोग बुरी तरह से ठिठुर रहे हैं।
इस कोहरे का असर प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र पर भी पड़ा है। उद्योगों में आने वाला कच्चा माल समय पर नहीं आ रहा है। वहीं तैयार माल भी समय पर अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच रहा है। वहीं ट्रक धीमी गति से चलने से अधिक डीजल खर्च हो रहा है। 300 किमी पर एक ट्रक में 15 से 20 लीटर अधिक डीजल खर्च हो रहा है। हेवी गियर में चलने से जहां डीजल खर्च हो रहा है वहीं ट्रक चालकों को समय पर माल पहुंचाने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
ट्रक यूनियन के महासचिव दिनेश कौशल ने बताया कि कोहरे की मार ट्रक संचालकों पर भी पड़ रही है। ट्रक डीजल अधिक लग रहा है। लेकिन भाड़ा संचालकों को उतना ही मिल रहा है। दूसरी ओर उद्योग संघ के प्रधान राजीव अग्रवाल ने बताया कि अभी तक किसी उद्योग में कच्चे माल की कमी होने की सूचना नहीं आई है। कच्चा माल पहुंच रहा है लेकिन एक दो दिन देरी से आ रहा है।