{"_id":"696a1fe50843396636077981","slug":"fog-in-baddi-solan-solan-news-c-176-1-ssml1044-161441-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीबीएन में सुबह-शाम को कोहरे का प्रकोप, ठिंठुर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीबीएन में सुबह-शाम को कोहरे का प्रकोप, ठिंठुर रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरा होने से वाहन दुर्घटनाओं को भी खतरा बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में कोहरे से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह के समय कोहरा होने से स्कूली बच्चों व कामगार को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक बारिश नहीं हुई है। इसका फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं, वाहन धीमी गति से चलने से लोग देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रहे हैं। वहीं, लगातार धुंध से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
बीबीएन में पिछले दो सप्ताह से कोहरा छा रहा है। पहाड़ों में जहां पर तेज धूप खिली है। वहीं, मैदानी क्षेत्र में कोहरे की चादर लपटी हुई है। वहीं बारिश न होने से कोहरे से फसलें पीली पड़नी शुरू हो गई हैं। बद्दी नालागढ़ मार्ग पर सुबह व शाम को घना कोहरा होने से सड़क दुर्घटना का भी खतरा बढ़ गया है। अभिभावकों का कहना है कि बीबीएन में कोहरे के दौरान स्कूल खुलने का समय 10 बजे करना चाहिए जिससे बच्चों को राहत मिल सके।