फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Flyover at Pinjore Railway Gate The work will be completed by 31st August

Solan News: पिंजौर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर का काम 31 अगस्त तक होगा पूरा

Sun, 04 Aug 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 04 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Flyover at Pinjore Railway Gate

The work will be completed by 31st August
.पिंजौर रेलवे फाटक के उपर बना फ्लाइओवर। संवाद
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को फ्लाईओवर बनने से होगा लाभ
विज्ञापन


कच्चा व तैयार माल की आवाजाही करने में नहीं होगी दिक्कत

अब ट्रकों के लिए नहीं लगेगी नो एंट्री, बिना जाम के निकल सकेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को हरियाणा राज्य से जोड़ने वाले पिंजौर में रेलवे फाटक पर बन रहा फ्लाई ओवर इस माह के अंत तक चालू हो जाएगा। इस फ्लाईओवर का लगभग कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसमें अंतिम चरण का काम किया जा रहा है। इसके चालू होने से फाटक बंद होने से लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन से अधिकांश कच्चा और तैयार माल पिंजौर होकर ही आता जाता है। लेकिन यहां पर रेलवे फाटक होने के कारण जमा लगा रहता था। सुबह व शाम के समय यहां पर अधिक वाहन होने के कारण बड़े वाहनों के लिए कुछ समय के लिए नौ एंट्री रखी गई है। वर्तमान में एक अन्य मार्ग पर सूरजपुर से सुखो माजरी की ओर निकाला गया है। नो एंट्री के दौरान ट्रक इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह मार्ग रेलवे लाइन के नीचे बन रहा है। जिसके चलते ट्रकों को खड्ड से हो कर आना पड़ता है।
विज्ञापन


अभी तक बीबीएन के उद्योगपतियों को मार्ग सही न होने से काफी दिक्कत आ रही है। अब बिना किसी नो एंट्री के ट्रक इस मार्ग पर सरपट दौड़ेंगे। जेजेबी के प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा ने बताया कि हाल ही में सीएम ने पिंजौर के दौरान इस पुल का निरीक्षण किया और 31 अगस्त तक इस पुल को तैयार करने का कहा है। पुल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उधर, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता जगबीर सिंह रंगा ने बताया कि पुल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 31 अगस्त तक इसे तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed