फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   flwd in house

आधी रात को घर में घुस गया पानी

Fri, 14 Aug 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Fri, 14 Aug 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

खोखरा नदी में जलस्तर बढ़ने से खेड़ा पंचायत के खेड़ा निला गांव को खतरा पैदा हो गया है। नदी किनारे पानी के तेज बहाव के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें तीन कमरे पानी के बहाव में बह गए जबकि एक कमरा ही सुरक्षित बचा है। मध्यरात्रि को अचानक पानी आने से घर में मौजूद दंपति ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई है। इसमें करीब चार लाख के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही कानूनगो रामेश्वर दास मौके पर पहुंचे तथा पटवारी को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना मध्य रात्रि ढाई बजे की है। खेड़ा निला निवासी सतपाल व उसकी पत्नी अपने कमरे में सोए हुए थे। अचानक नदी में पानी आने का शोर हुआ और देखते ही देखते मकान में पानी आ गया। इस दौरान वह छत पर चढ़ गए। बड़ी मुश्किल से उन्होंने सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर जान बचाई। पानी के तेज बहाव में उनके तीन कमरे बह गए जबकि एक ही कमरा सुरक्षित बच पाया है।
विज्ञापन


सतपाल ने बताया कि उनका बेटा रात्रि ड्यूटी पर चला गया था और उसकी बहू अपने बच्चों को लेकर किसी रिश्तेदार के घर गई थी जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। पानी से उनके कमरों में रखा सभी सामान बह गए। खाने पीने का सामान, बेड बाक्स व गहने सभी पानी के साथ बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतपाल ने बताया कि अगर वे लोग नहीं उठते तो वह भी पानी के साथ बह सकते थे। सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान मूलचंद व कानूनगो रामेश्वर मौके पर गए। पंचायत प्रधान ने नुकसान होने की पुष्टि करते हुए बताया कि समय रहते दंपति वहां से निकल गए, नहीं तो जान माल का भी नुकसान हो सकता था। कानूनगो ने हल्के के पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि प्रभावित व्यक्ति को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed