फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Five task forces formed to prevent forest fires in Kunihar Forest Division

Solan News: कुनिहार वन मंडल में आगजनी को रोकने के लिए पांच टास्क फोर्स गठित

Wed, 29 Apr 2026 01:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
41 फायर वॉचर किए गए तैनात, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम
विज्ञापन

फील्ड स्टॉफ की छुट्टियां भी की रद्द, तुरंत आग की सूचना देने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। गर्मियों के बढ़ते तापमान और जंगलों में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। विभाग ने वन संपदा को बचाने और आगजनी की घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को हर समय सतर्क रहने और सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं। कुनिहार वन मंडल क्षेत्र में आग की घटनाओं से निपटने और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के लिए पांच विशेष टास्क फोर्स गठित की गई हैं। इसके अलावा 41 फायर वॉचर भी तैनात किए गए हैं, जो जंगलों में नियमित निगरानी रखेंगे और आग लगने की स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू करेंगे। वन विभाग ने विभिन्न बीटों में वन मित्रों की नियुक्ति भी की है। ये वन मित्र विभागीय कर्मचारियों के साथ मिलकर जंगलों में आग रोकने स्थानीय लोगों को जागरूक करने तथा आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करेंगे। वन विभाग ने महिला मंडलों, युवक मंडलों और अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं। इन बैठकों में लोगों को जंगलों में आग लगने के कारण नुकसान और बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। जंगलों में आग लगने से लाखों रुपये की वन संपदा नष्ट होती है। साथ ही वन्यजीवों के जीवन पर्यावरण संतुलन और जल स्रोतों पर भी इसका गंभीर असर पड़ता है। इसी को देखते हुए विभाग ने इस बार पहले से ही सख्ती और सतर्कता बढ़ा दी है। वन मंडल अधिकारी कुनिहार राजकुमार शर्मा ने बताया कि गर्मियों के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभागीय कर्मचारियों के साथ वन मित्रों और आपदा मित्रों को भी सक्रिय किया गया है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए जा रहे हैं, ताकि लोग सीधे सूचना देकर विभाग की मदद कर सकें। उन्होंने ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को जंगल में आग लगाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले तो इसकी तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और उचित इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed