{"_id":"57ab548b4f1c1bb461ee5c13","slug":"five-corer-brunet-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर उद्योग में पांच करोड़ का समान जलकर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर उद्योग में पांच करोड़ का समान जलकर राख
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
नत्थु प्लासी में मंगलवार देर रात ट्रांसफार्मर उद्योग में भड़की आग से करीब पांच करोड़ का सामान जलकर राख हो गया।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नत्थु प्लासी में मंगलवार देर रात ट्रांसफार्मर उद्योग में भड़की आग से करीब पांच करोड़ का सामान जलकर राख हो गया। फायर विभाग की जांच में पता चला है कि उद्योग बिना फायर एनओसी के चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मौके पर आग बुझाने के उपकरण भी काफी नहीं थे। आग लगने कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
देर शाम भड़की आग से लाखों के नुकसान का अंदेशा है। आग के कारण उद्योग के एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट भी हुआ। आग की चपेट से मौके पर मौजूदा डीजल के दो टैंकरों सहित उद्योग की दो करोड़ रुपये की संपत्ति को बचा लिया। बताया जा रहा है कि उद्योग के पास फायर एनओसी नहीं थी। उद्योग परिसर में सुरक्षा उपकरणों की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं की थी। उद्योग में डीजल और भारी मात्रा में ट्रांसफार्मर में प्रयोग होने वाला विशेष प्रकार का मंहगा तेल होने से दमकल विभाग को पानी के साथ विशेष प्रकार के फार्म का प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
15 जवानों की टीम पहुुंची थी मौके पर
दमकल विभाग नालागढ़ के तीन वाहनों और 15 जवानों की टीम ने आग को बेकाबू होता देख बद्दी के तीन दमकल वाहनों के साथ परवाणू और रोपड़ से भी एक-एक वाहन को बचाव कार्य में लगाया। आग को देर रात करीब 1:40 बजे काबू किया गया। इस दौरान डीएसपी नालागढ़ डॉ. साहिल अरोड़ा भी मौके पर मौजूद रहे। कहा कि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लोगों को घटनास्थल से पहले ही दूर हटा दिया था। कहा कि मामले में जांच की जाएगी। उद्योग की ओर लापरवाही निकलती है तो मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन
आग बुझाने के उपकरण नहीं थे मौजूद
दमकल विभाग नालागढ़ के फायर ऑफिसर हितेंद्र कंवर ने कहा कि उद्योग की आग को छह घंटे बाद काबू किया गया है। आग से उद्योग में पांच करोड़ का नुकसान हुआ और दो करोड़ की संपत्ति को बचा लिया है। उन्होंने कहा कि उद्योग के पास कोई फायर एनओसी नहीं थी। आग बुझाने के उपकरण भी नहीं थे।