फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Five accused arrested with 17.65 grams of chitta at three places

Solan News: तीन जगह 17.65 ग्राम चिट्टा के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Feb 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सोलन के तीन, शिमला और मंडी का एक-एक आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

गश्त और दबिश कर अलग-अलग जगह की कार्रवाई
नकदी भी बरामद, सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर
तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय पुलिस ने गुप्त सूचना और गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 17.65 ग्राम चिट्टा, नकदी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चिट्टा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चंबाघाट क्षेत्र के बैरगांव में एक मकान पर दबिश दी। यहां से दो युवकों से 7.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान सारांश वालिया निवासी गांव बसाल तहसील और जिला सोलन और रूशील ठाकुर निवासी गांव बेर की सेर चंबाघाट के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुबाथू रोड स्थित एक मकान में दबिश देकर अमन परिहार निवासी गांव जाबल जमरोट डाकखाना कोटी तहसील और जिला सोलन को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 3.30 ग्राम चिट्टा और 10,700 रुपये की नकदी बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में देर रात पुलिस गश्त के दौरान सदर सोलन थाना क्षेत्र में दो युवकों को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ के दौरान घबराने पर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 7.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान सोनी ठाकुर निवासी गांव कुंड डाकखाना बीहू तहसील सुंदरनगर जिला मंडी और देश राज निवासी गांव सेरी डाकखाना नेरी तहसील और जिला शिमला के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

एसपी सोलन तिरुमला राजू एसडी वर्मा ने बताया कि सभी मामलों में पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस चिट्टा तस्करी से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए गहन पूछताछ कर रही है। मामलों में अन्वेषण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed