{"_id":"6a64c0473362a093fe046f04","slug":"five-aapda-mitras-to-be-trained-in-every-panchayat-rathore-solan-news-c-176-1-ssml1040-174842-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर पंचायत में तैयार होंगे पांच आपदा मित्र : राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर पंचायत में तैयार होंगे पांच आपदा मित्र : राठौर
विज्ञापन
बोले-नुकसान कम करने पर रहेगा फोकस
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश
आपदा मित्र जीवन और संपत्ति के नुकसान को कम करने में सहायक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि आपदा से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए लोगों का प्रशिक्षित होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। वह शनिवार को सोलन में मानसून तैयारियों और विशेष राहत पैकेज को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
दीपक राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देशानुसार प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम पांच लोगों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देकर आपदा मित्र बनाया जाएगा। ये प्रशिक्षित स्वयंसेवक आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग कर जान-माल की क्षति कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान त्वरित राहत पहुंचाने के लिए आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता भी जरूरी है। अधिकारियों को ऐसे उपकरणों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए, जो बचाव एवं राहत कार्यों में अधिक प्रभावी साबित हों। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एक मोबाइल एप्लिकेशन भी विकसित कर रहा है, जिससे आपदा की स्थिति में घटनाओं की सटीक और त्वरित जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही अधिकारियों को डीएमआईएस पोर्टल पर प्रतिदिन क्षति संबंधी रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
नालागढ़ में तैनात है एनडीआरएफ की कंपनी
बैठक में बताया गया कि सोलन जिले के नालागढ़ स्थित क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक कंपनी तैनात है, जिसमें 100 जवान, अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अलावा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 3,877 स्वयंसेवक भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सक्रिय हैं।
उपायुक्त ने दिए निर्देशों के पालन का दिया भरोसा
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बैठक में आश्वस्त किया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभी दिशा-निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल ने मानसून तैयारियों और विशेष राहत पैकेज पर प्रस्तुति दी, जबकि अतिरिक्त सचिव राजस्व (आपदा प्रबंधन) सुनील वर्मा ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।