फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Firecrackers mixed poison, hospitals Viral patients started increasing in

Solan News: पटाखों ने घोला जहर, अस्पतालों में बढऩे लगे वायरल के मरीज

Fri, 17 Nov 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 17 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल समेत जिले की सीएचसी में अचानक बढ़ी ओपीडी
विज्ञापन

खांसी, जुकाम, बुखार, गला दर्द और शरीर दर्द से पीड़ित हो रहे लोग
अस्पतालों में रोजाना उपचार के लिए पहुंच रहे 70 से अधिक मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल की हवा में दिवाली पर चले पटाखों के धुएं ने जहर घोल दिया है। इसका असर सीधा लोगों की सेहत पर पड़ना शुरू हो गया है। दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण के कारण जिले में लोग वायरल से पीड़ित हो रहे हैं। इसके चलते क्षेत्रीय अस्पताल समेत जिले की सीएचसी और पीएचसी में ओपीडी भी अचानक बढ़ गई है। ओपीडी में अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, शरीर दर्द के साथ गला दर्द पीड़ित लोग आ रह हैं।
अधिकतर मरीजों के गले में प्रदूषण का प्रभाव पड़ा है। गला दर्द होने के बाद लोग अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यहीं नहीं मरीजों को ठीक होने में भी काफी समय लग रहा है। जिलाभर के अस्पतालों में अब 50-70 पीडितों उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिसिन ओपीडी 250 पहुंच गई है। इससे पहले अस्पताल में 150 की ओपीडी रहती थी। लेकिन दिवाली के बाद से एकाएक ओपीडी बढ़ गई है।
विज्ञापन

गौर रहे कि दिवाली पर लोगों ने जमकर पटाखें चलाए हैं। इस कारण वातावरण में धुआं हो गया है, जो सांसों के साथ शरीर में जा रहा है। इस कारण लोग वायरल से पीड़ित हो रहे हैं। रोजाना बढ़ते जा रहे मामलों को लेकर विभाग भी अलर्ट पर आ गया हैद्ध हालांकि स्वास्थ्य महकमे ने जिलाभर के अस्पतालों में वायरल से संबंधित दवाइयों की पूर्ति की हुई है। वहीं विभाग ने लोगों को भी एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
उबले हुआ पानी का करें सेवन
दिवाली के बाद धुआं अधिक होने से लोगों में खांसी, जुकाम, बुखार, गला दर्द और शरीर दर्द के मामले बढ़े हैं। लोगों से आग्रह है कि उबले हुए पानी का सेवन करें ताकि गला दर्द की दिक्कत न आए। इसी के साथ वायरल से पीड़ित होने पर चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
-डॉ. कमल अटवाल
एमडी, मेेडिसन, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed