{"_id":"646a1e9bb0fa97f65c0fac12","slug":"fire-in-subathu-three-including-sweets-loss-of-two-lakhs-to-other-shops-solan-news-c-176-1-ssml1040-273-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सुबाथू में अग्निकांड , मिठाई समेत तीन\n\n अन्य दुकानों को दो लाख का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सुबाथू में अग्निकांड , मिठाई समेत तीन अन्य दुकानों को दो लाख का हुआ नुकसान
Sun, 21 May 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 21 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद दुकान का दृश्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह साढे़ 11 बजे सुबाथू बस स्टैंड के समीप हुआ हादसा
स्थानीय लोगों, सेना के जवान समेत अग्निशमन टीम ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। सुबाथू छावनी क्षेत्र स्थित बस स्टैंड पर अग्निकांड से तीन दुकानों को दो लाख का नुकसान हो गया है। हादसा रविवार सुबह 11:30 बजे हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निमशन विभाग कुठाड़ को दी। इस बीच स्थानीय लोगों समेत सेना के जवानों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की इस बीच दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर स्थानीय प्रशासन की टीम भी पहुंची है। प्रारंभिक जांच में मिठाई की दुकान में गैस लीकेज के कारण आग लगना बताया जा रहा है। इसकी जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सुबाथू बस स्टैंड के समीप मिठाई की दुकान में एकदम से आग भड़क गई। आग की लपटे इतनी ज्यादा थी कि इससे साथ लगती दो दुकानों में भी आग पहुंच गई। दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों और सेना के जवानों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग अधिक होने से इस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद कुठाड़ फायर स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। वहीं मौके का निरीक्षण तहसीलदार मुल्तान सिंह बनियार ने किया है। उन्होंने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अभी तक की रिपोर्ट में करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। इसमें मिठाई दुकानदार मंशाराम को दस हजार की फोरी राहत दी गई है। जबकि अन्य दो कारोबारियों को पांच हजार की राशि दी गई है। फायर चौकी प्रभारी कायाराम ने बताया कि आग लगने से करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।