{"_id":"69ecaeefd7c94bdcc802484f","slug":"fire-in-slum-cluster-solan-news-c-176-1-ssml1041-168032-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: झुग्गी में लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: झुग्गी में लगी आग, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
परवाणू के शीतला माता मंदिर के समीप की घटना, 5000 का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के शीतला माता मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक झुग्गी में आग लग गई। घटना सुबह करीब 10:00 बजे की है। झुग्गी से आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, अन्यथा आसपास की अन्य झुग्गियों को भी नुकसान पहुंच सकता था।
परवाणू फायर अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि करीब 5,000 रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ है। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।