{"_id":"57ed11d34f1c1bca7f573e6f","slug":"fire-in-housein-baddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से लाखों का सामान जलकर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से लाखों का सामान जलकर राख
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Thu, 29 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के हाउसिंग बोर्ड एरिया फेस-एक के हाउस नंबर 130 में वीरवार की दोपहर अचानक आग लगने से करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी के हाउसिंग बोर्ड एरिया फेस-एक के हाउस नंबर 130 में वीरवार की दोपहर अचानक आग लगने से करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। आग के कारण मकान में रखा फ्रीज, टीवी, कूलर, बिस्तर और अन्य सामान जलकर राख हुआ है।
हादसे के वक्त घर पर कोई मौजूद न रहने से जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा कि दमकल विभाग बद्दी की ओर से समय रहते दो कमरे के इस मकान में रखे दोनों सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल दिया गया। इससे इस क्षेत्र में रह रहे अन्य लोगों को भी भारी जानमाल के नुकसान से बचा लिया गया। आग के कारण अज्ञात रहे हैं। आसपास रह रहे लोगों ने दमकल विभाग को 12:08 बजे इसकी सूचना दी।
फ्लैट में रह रहे लक्ष्मीकांत उस दौरान काठा स्थित उद्योग में नौकरी पर थे जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे स्कूल गए थे। दमकल विभाग के फायर आफिसर किशोर कुमार ने दमकल विभाग के दो वाहनों और चार कर्मचारियों की मदद से इस आग को दो घंटे में काबू किया है। फायर आफिसर प्रकाश चंद ने बताया कि विभाग ने सूचना मिलते ही हाउसिंग बोर्ड एरिया में पहुंचकर आग को काबू किया। दो घंटे में मकान की आग को काबू किया गया।