{"_id":"6967d9e03e20b7a1510d10b3","slug":"fire-hydrants-to-be-installed-in-arki-rs-11-crore-approved-from-amrut-vikramaditya-solan-news-c-176-1-ssml1040-161325-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की में लगाए जाएंगे फायर हाइड्रेंट, अमृत से 11 करोड़ स्वीकृत : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की में लगाए जाएंगे फायर हाइड्रेंट, अमृत से 11 करोड़ स्वीकृत : विक्रमादित्य
विज्ञापन
अर्की में अग्निकांड मामले में लोगों से बात करते हुए लोनिवि मंत्री। स्रोत: आईपीआर
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने लिया अग्निकांड प्रभावित क्षेत्र का जायजा, जरूरी निर्देश दिए
प्रभावित दुकानदारों को उचित सहायता प्रदान करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/अर्की। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को अर्की में अग्निकांड घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अर्की शहर के लिए 11 करोड़ रुपये की अमृत-2 योजना स्वीकृत की गई। इस योजना के तहत अर्की शहर में हाइड्रेंट का प्रावधान भी किया जाएगा ताकि आपातकालीन स्थिति में इसका उपयोग किया जा सके। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है और उन्हें यथा संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि अर्की का यह बाजार ऐतिहासिक है और यहां ऐसी घटना होना दुखद है। मंत्री ने कहा कि प्रभावितों को फौरी राहत मुहैया करवा दी गई है और भविष्य में भी यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन और बचाव दलों की टीमों से बातचीत कर घटना व राहत एवं बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए एहतियाती उपाय अपनाने आवश्यक हैं। इस दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने अग्निकांड के प्रभावित दुकानदारों को उचित सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। विक्रमादित्य सिंह ने आग बुझाने में स्थानीय युवाओं के साहसिक कार्य की सराहना की। मंत्री ने तदोपरांत लोगों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्य महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, नगर पंचायत अर्की के उपाध्यक्ष पद्म देव कौशल, पार्षदगण, पंचायत समिति सदस्य शशिकांत शर्मा, ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान रूप सिंह ठाकुर, एसडीएम अर्की निशांत तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।