{"_id":"5dd5754e8ebc3e54d238dc4a","slug":"fire-broke-in-a-pipe-industry-solan-solan-news-sml314850846","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबाघाट में पाइप उद्योग में भड़की आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबाघाट में पाइप उद्योग में भड़की आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
चंबाघाट में पाइप उद्योग में लगी आग से उठता धुआं
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। औद्योगिक क्षेत्र चंबाघाट में पाइप बनाने वाले उद्योग बाल मुकुंद में अचानक आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई। वहीं साथ के अन्य उद्योग को आग की लपटों में घिरने से पहले ही नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि अभी आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। आग लगने के पीछे के कारणों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना सुबह 7:58 बजे की है। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को 108 से मिली। सूचना मिलने के तुरंत बाद विभाग दो गाड़ियों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचा और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से उद्योग के हॉल में लगी लाखों की मशीनरी जलकर राख हो गई। फैक्ट्री में रखा कच्चा माल और पाइपें भी जल गईं।
इसी उद्योग के साथ लगे बसंत फैक्ट्री की छत भी आग की चपेट में आ गई। जिससे इस फैक्ट्री को भी नुकसान हुआ है। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लेकिन अग्निश्मन विभाग की ओर से दिखाई गई मुस्तैदी के कारण आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
इससे फैक्ट्री के अंदर पड़े करीब एक करोड़ रुपये के सामान को जलने से बचा लिया गया। आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो आसपास के अन्य उद्योग भी आग की चपेट में आ सकते थे। यहां तक कि भारी नुकसान होने के साथ आग रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच सकती थी। उधर, अग्निश्मन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान उद्योग में किसी प्रकार के अग्निशमन यंत्र नहीं मिलने की बात कही है।
दो गाड़ियों की मदद से पाया काबू : देवेंद्र
अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन देवेंद्र दत्त ने बताया कि चंबाघाट में पाइप बनाने वाली बाल मुकुंद उद्योग में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे मशीनरी सहित कच्चा माल जल गया। इसके साथ बसंत उद्योग की छत को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दो गाड़ियों की सहायता से आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया गया। इससे एक करोड़ रुपये का नुकसान होने से बच गया।