फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   FIR lodged in case of funeral of living woman on paper

Solan News: पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच

Thu, 06 Feb 2025 09:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
जिंदा महिला का कागजों में अंतिम संस्कार का मामला
विज्ञापन

मामले में कई लोगों पर संदेह, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर से सटे सलोगड़ा में जिंदा महिला का कागजों में दाह संस्कार करने के मामले में पुलिस ने वीरवार को एफआईआर दर्ज कर दी है। नगर निगम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस फर्जीवाड़े में कई लोगों के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। किस मकसद से पूरा षडयंत्र रचा गया था, इसका भी जांच में खुलासा होगा।
मामले में दाह संस्कार के नाम पर लकड़ी लेने वाले संदेह के घेरे में आ गए हैं। साथ ही नगर निगम की ओर से कैसे मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, नगर निगम की मानें तो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए अर्जी भी आई है। इसमें भी परिजनों ने बाकायदा हस्ताक्षर किए हैं। इसमें महिला का आधार कार्ड भी इस्तेमाल किया गया है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि महिला के नाम पर कई लाखों की इंश्योरेंस भी हुई है, लेकिन महिला को इसके बारे में पता तक नहीं था। महिला का पांच जनवरी को कागजों में अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला को इस बारे में तब पता चला जब इंश्योरेंस के सत्यापन के लिए कंपनी का कर्मी घर आया और पॉलिसी के कागजात मांगने लगा। एमसी की महापौर ऊषा शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को दी है। नगर निगम की इसमें कोई कोताही नहीं है। संबंधित के परिजन अर्जी लेकर आए थे। श्मशानघाट में तैनात कर्मी से पूछताछ की गई। कर्मी ने साफ किया है कि उसने कागजात लेने और फॉर्म भरने के बाद लकड़ियां दीं।
विज्ञापन








इनसेट


महिला के गलत कागजात बनाने के मामले में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि कागजात किसने तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गौरव सिंह, एसपी सोलन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed