{"_id":"5828a10f4f1c1bf77eb3c5b9","slug":"final-between-meyo-and-pps","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयो और पीपीएस के बीच आज होगा फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयो और पीपीएस के बीच आज होगा फाइनल मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में आयोजित लड़कों की हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को मेयो व पीपीएस नाभा के बीच फाइनल भिड़त होगी। इसमें पीपीएस नाभा ने सेमीफाइनल में मेजबान स्कूल को न केवल 4-2 से शिकस्त दी। बल्कि खिताबी भिड़त से बाहर कर दिया। मैच की शुरूआत रोमांचक रही और दोनों टीमों ने एक दूसरे पर कई आक्रमण किए। हाफ समय तक मेजबान स्कूल 2-0 से आगे थी।
विज्ञापन
मैच के दूसरे हाफ में नाभा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाकर मैच को बराबरी पर खड़ा कर दिया। अंत में पेनेल्टी शूट की वजह से पीपीएस नाभा ने 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पीपीएस नाभा के गुरसाहिब को मैन आफ दि मैच से सम्मानित किया गया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में खिताब के प्रबल दावेदार मेयो कॉलेज अजमेर ने डेली कॉलेज, इंदौर को एक रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर फाइनल में जगह सुनिश्चित की।
विज्ञापन
इस मैच में दोनों टीमें एक दूसरे पर भारी पड़ रही थी। मेयो की टीम ने दूसरे हाफ में डेली कॉलेज इंदौर की टीम को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया और 3-2 से हराकर मैच को अपनी झोली में डाला। मेयो की ओर से पृथ्वी राम, मनविंद्र सिंह व अर्णव ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मेयो कॉलेज के गौरव को मैन आफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन