{"_id":"571b5fe44f1c1b967f8b45b5","slug":"fillup-the-vacnt-vacnices-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला और शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पद भरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला और शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पद भरें
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
राजकीय क्लासिकल एवं वर्नेकुलर अध्यापक संघ की सोलन इकाई की बैठक में सभी स्तरोन्नत स्कूलों में कला एवं शारीरिक शिक्षकों के पद सृजित करने की मांग उठाई गई। साथ ही धमकी दी कि अगर मांगें नहीं मानी तो उन्हें मजबूरन आंदोलन छेड़ना पड़ेगा। बैठक प्रधान कमल चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार द्वारा जितनी भी पाठशालाओं को प्राथमिक स्तर से स्तरोन्नत करके माध्यमिक बनाया है, उन सभी पाठशालाओं में कला अध्यापक और शारीरिक शिक्षक के पदों को सृजित किया जाए। बैठक में कहा गया कि कला और शारीरिक शिक्षा को स्कूलों में दरकिनार किया जा रहा है। यह दोनों अहम विषय हैं।
विज्ञापन
बच्चों के काल्पनिक और शारीरिक विकास में यह विषय अपना अलग महत्व रखते हैं। इसे सरकार द्वारा बंद करने पर खेद व्यक्त किया है। संघ ने चेताया कि अगर इन विषयों से संबंधित पदों को जल्द सृजित नहीं किया तो अध्यापक संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर प्रधान कमलचंद, महासचिव नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष जय किशन, सीताराम, मुख्य सलाहकार दुर्गानंद शास्त्री, मोहन लाल, दलजीत सिंह, देवराज साना, योगेश्वर, कामेश्वर शर्मा, हरिओम, विनीत कुमार, चेतराम, रमेश और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन