{"_id":"56f6703e4f1c1be51ff14d28","slug":"file-a-return-in-lokmiter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लोक मित्र केंद्र में भरें वैट रिटर्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लोक मित्र केंद्र में भरें वैट रिटर्न
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 26 Mar 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक जिला सोलन के हजारों कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक जिला सोलन के हजारों कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। कंप्यूटर के ज्ञान से अंजान कारोबारियों को आनलाइन रिटर्न के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। अब लोक मित्र केंद्रों में आनलाइन रिटर्न की सुविधा शुरू हो गई है। विभाग ने लोकमित्र केंद्रों के शुल्क निर्धारित करके इसे लागू करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विभिन्न मदों में रिटर्न भरने के लिए 5 रुपये से लेकर 50 रुपये तक शुल्क चुकाना होगा। दावा किया जा रहा है कि इससे वैट और अन्य रिटर्न भरना काफी आसान हो जाएगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां छोटे कारोबारी को इंटरनेट और कंप्यूटर का ज्ञान न होने से दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
हालांकि यह अधिसूचना पहले की जारी है। लेकिन अधिकांश लोक मित्र केंद्रों में यह व्यवस्था त्वरित प्रभाव से लागू करने के निर्देश हैं। उधर सोलन में लोक मित्र केंद्रों में यह व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। लेकिन कई लोक मित्र केंद्रों में इंटरनेट के बदतर हालात इसमें अड़चन पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
25 हजार कारोबारियों को राहत
जिला सोलन में 20 से 25 हजार के करीब आबकारी एवं कराधान के डीलर हैं। बद्दी आबकारी एवं कराधान जिला में इसका खास महत्व है। आनलाइन रिटर्न हर टैक्स डीलर के लिए अनिवार्य कर दी है। समय रहते टैक्स भी अनिवार्य किया जा रहा है। तिमाही रिटर्न भरने के अलावा कई बड़े कारोबारी मासिक रिटर्न भरने वाले भी हैं। इसके अलावा साल के अंत में डीम्ड असेसमेंट भी भरी जाती है। इसे भी विभाग आनलाइन कर चुका है।
यह रहेंगी दरें
वेब पार्टल 05 रुपये प्रति साइनअप
वैट फाइलिंग, पंजीकरण 20 रुपये प्रति फार्म
फाइलिंग वैट: एलपी वन 50 डीलर से कम 50 रुपये प्रति रिटर्न
एलपीवन में 50 डीलर से अधिक 50+ 10 रुपये एक्स्ट्रा
डाउनलोडिंग : डिकलेरेशन फार्म 26 ए 20 प्रति फार्म
अन्य एक्ट की ई रिटर्न फाइलिंग 25 प्रति रिटर्न
एंट्री डाटा एचपी बार्डर फार्म 27ए 10 प्रति फार्म
सलाह के लिए भी दस रुपये
सलाह और जानकारी के लिए भी कारोबारियों को लोकमित्र केंद्रों पर जेब ढीली करनी पड़ेगी। इसके लिए लोक मित्र केंद्रों पर दस रुपये खर्च करने होंगे। तय दरों में यह भी शामिल किया है। कारोबारियों में दीपक, मनोज, बलविंद्र, सुभाष आनंद, नरेंद्र कुमार ने कहा कि आनलाइन रिटर्न सुगम केंद्र में भरना काफी सुगम होगा। लिहाजा हर सुगम केंद्र में यह सुविधा मिलनी चाहिए। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां कारोबारियों को कंप्यूटर का ज्ञान न होने के चलते परेशानी होती है। लेकिन सलाह के लिए दस रुपये कीमत तय करना गलत है।