फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Female, worker, dies, hit by private bus, accident

Solan News: निजी बस की चपेट में आने से महिला कामगार की मौत

Fri, 08 Dec 2023 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
नौकरी का था तीसरा दिन, महिला बस की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन

बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर में हादसा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर में प्रवासी महिला कामगार की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला निजी बस की चपेट में आई है। मृतक महिला बिहार की रहने वाली थी। दो दिन पहले ही महिला कामगार पूजा ने दवा कंपनी में ड्यूटी ज्वाइन की थी। शुक्रवार को महिला का तीसरा ही दिन था।
पुलिस के अनुसार बिहार राज्य के छपरा जिले की एकमा तहसील गांव सोभन की 27 वर्षीय पूजा पत्नी लालू मेहतो बरोटीवाला के साथ हरियाणा के मंड़ावाला में किराए के मकान में रहती थी। वर्तमान झाड़माजरी की एक दवा फैक्टरी में काम करती थी। सुबह साढ़े 8 बजे वह ड्यूटी पर जा रही थी तो सड़क पार करते हुए एक निजी बस की चपेट में आ गई। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे बद्दी के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने बस को सीज करने के बाद चालक के हिरासत में ले लिया है। महिला का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले ही कंपनी ज्वाइन की थी महिला ने
बरोटीवाला(सोलन)। पुलिस के अनुसार महिला हरियाणा के मंडावाला के शिव बिहारी कालोनी में अपने पति लालू मेहतो व दो बच्चों को साथ रहती थी। पिछले डेढ साल से वह बद्दी आई थी लेकिन बच्चे छोटे होने के कारण वह कमरे पर ही रहती थी। बच्चे बड़े हो जाने पर वह 6 दिंसबर को झाड़माजरी की केप टाप कंपनी में ड्यूटी ज्वाइन कर ली। शुक्रवार को जब वह ड्यूटी जा रही थी तो उसकी मकान मालिक की पत्नी भी साथ थी। सडक़ पार करते ही वह बस की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed