{"_id":"65731578170a8267980433f4","slug":"farmers-stop-work-on-railway-line-in-baddi-for-compensation-solan-news-c-176-1-ssml1040-12334-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: किसानों ने मुआवजे के लिए बद्दी में रेलवे लाइन का कार्य रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: किसानों ने मुआवजे के लिए बद्दी में रेलवे लाइन का कार्य रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते बंद होने और जमीनों की सिंचाई नहीं होने की समस्या भी बताई
तहसीलदार व रेलवे अधिकारियों के आश्वासन के बाद शुरू हुआ काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। किसानों की मुआवजा राशि न मिलने, खेतों को जाने वाली सिंचाई सुविधा व रास्ते बंद होने से किसानों ने शुक्रवार को रेलवे का कार्य रोक दिया। जिस पर बद्दी के तहसीलदार राजेश जरियाल व रेलवे के अधिकारियों ने किसानों को समस्या के समधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद काम शुरू हो पाया।
नंबरदार चरणदास, ओमप्रकाश, सतपाल, भूपेंद्र, पूर्व प्रधान चूड़ा राम, हरमेश, तरसेम लाल, मोहन लाल के नेतृत्व में तीन दर्जन किसान संडोली के समीप बन रहे रेलवे प्लेटफार्म पर एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने प्लेट फार्म समतल कर रहे मिट्टी के टिपरों को रोक दिया। नंबरदार चरणदास ने बताया कि अभी करोड़ों रुपये किसानों को मुआवजा का मिलना है, जो अभी प्रशासन ने नहीं दिया, जबकि रेलवे बोर्ड ने किसानों की जमीन को खोद दिया है। रेलवे लाइन के लिए जमीन की खुदाई होने से जो खेत लाइन के नीचे की ओर रह गए हैं, वहां पर अब सिंचाई नहीं हो रही। खेतों को जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं। किसानों को यह भी पता नहीं है कि उनकी कितनी जमीन रेलवे में गई है। मौके पर आकर राजस्व विभाग के पटवारी और कानूनगो निशानदेही नहीं की है जिससे अभी तक किसानों को यह पता नहीं चला है कि उनकी कितनी जमीन बची है और वह कहां है।
काम बंद होने के बाद बद्दी के तहसीलदार राजेश जरियाल, रेलवे के कार्य देख कर ओएसडी सुभाष सकलानी, नायब तहसीलदार दलीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। किसानों को आश्वासन दिया कि पानी व रास्ते के लिए रेलवे विभाग ने पहले ही प्रावधान रखा है। जिन किसानों को अभी तक मुआवजा राशि नहीं मिली है उन किसानों को 29 दिसंबर से पहले मुआवजा राशि दी जाएगी। अधिकारियों को आश्वासन के बाद किसानों ने काम शुरू करवा दिया और कहा कि अगर 29 दिसंबर तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो धरना प्रदर्शन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।