फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers should do weeding and hoeing from fields after rain

Solan News: बारिश के बाद खेतों से निराई, गुड़ाई का कार्य करें किसान

Mon, 15 Jul 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 15 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
खेतों से पानी की उचित निकासी की भी रखें व्यवस्था
विज्ञापन

बारिश के बाद टमाटर में रहता है काला धब्बा रोग का डर
कृषि विभाग ने भी किसानों के लिए दिशा-निर्देश किए जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बारिश के बाद टमाटर-शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियों में रोग लगना भी शुरू हो जाते हैं। इनसे फसलों को सुरक्षित रखने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को एडवाइजरी जारी की है। जिला में इन दिनों टमाटर का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में किसानों को टमाटर के पौधों को सुरक्षित रखने के लिए खास कदम उठाने जरूरी हैं।
जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष मानसून की बारिश के बाद जिला में टमाटर की फसल काला धब्बा रोग (बकाई रॉट) की चपेट में आ गई थी। जिससे किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। इस दौरान किसानों ने अपने स्तर पर बीमारी को नियंत्रण में करने के लिए दवाओं का स्प्रे तो किया लेकिन रोग को रोक नहीं पाए। काले धब्बे से सड़कर खेतों के किनारे टमाटर के ढेर लग गए थे। अधिक बारिश की वजह से टमाटर के पत्तों में सड़न रोग लग जाता है। इससे पत्ते हटाने जरूरी हो जाते हैं। यदि इन पत्तों की कटाई-छंटाई समय रहते न की गई तो पौधा सूख सकता है। इसलिए किसानों को सूख चुके पत्तों को हटा देना चाहिए। छिड़काव भी बारिश के बाद ही करना चाहिए। इसके अलावा खेतों में पानी के निकास का उचित प्रबंध करें। पानी को खड़ा न रहने दें। खेतों से खरपतवार की निराई और गुड़ाई करने की भी राय विभाग ने किसानों को दी है।
विज्ञापन

उधर, जिला कृषि अधिकारी सीमा कंसल ने बताया कि बारिश के बाद अधिक नमी से टमाटर, शिमला मिर्च में सड़न रोग लग जाता है। इससे निपटने के लिए खेतों में साफ सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। किसानों को खेतों से पानी की उचित व्यवस्था के साथ खरपतवार को समय-समय पर निकालना चाहिए और पौधों को जमीन से सीधा खड़ा रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed