फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers of Nalagarh learnt the techniques of natural farming

Solan News: नालागढ़ के किसानों ने जानी प्राकृतिक खेती की तकनीक

Sat, 05 Apr 2025 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 05:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ की विभिन्न पंचायतों के 20 किसानों ने कुरुक्षेत्र गुरुकुल स्थित प्राकृतिक कृषि फार्म का भ्रमण किया। इस भ्रमण का आयोजन कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत किया गया। इस दौरान किसानों ने फार्म का भ्रमण किया और उनके साथ गए सहायक तकनीकी प्रबंधक अनंत भल्ला और टेकचंद ने उन्हें प्राकृतिक खेती के लिए वहां अपनाई जा रही तकनीक की जानकारी प्रदान की। सहायक तकनीकी प्रबंधक अनंत भल्ला और टेकचंद ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान करना है ताकि वे अपने यहां भी इस तकनीक का प्रयोग करके प्राकृतिक खेती कर सकें। किसान जगन्नाथ ने बताया कि यह भ्रमण किसानों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। यहां से काफी कुछ सीखने को मिला है। इस भ्रमण में जगन्नाथ के अलावा इंद्रजीत, रोशनी देवी, दर्शना देवी, रामलाल, सतपाल और सीमा के अलावा अन्य किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed