फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers are not getting urea fertilizer in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में किसानों को नहीं मिल रही यूरिया खाद

Wed, 03 Dec 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
500 मीट्रिक टन खाद की जरूरत, अभी तक नहीं पहुंची सप्लाई
विज्ञापन

जल्द खाद नहीं मिली तो फसल खराब होने का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल नालागढ़ में किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा है, उन्होंने लगभग एक माह पहले गेहूं की फसल की बिजाई की थी। अब यूरिया की कमी के कारण फसल को खतरा पैदा हो गया है।
नालागढ़ की को-ऑपरेटिव सोसायटी से पूरे बीबीएन क्षेत्र में यूरिया की सप्लाई होती है। करीब पांच हजार किसान यहीं से यूरिया लेते हैं। सोसायटी की ओर से सालाना 500 मीट्रिक टन यूरिया की खपत होती है। किसानों का कहना है कि वे लगातार सोसायटी कार्यालय में जाकर यूरिया लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बार-बार खाली हाथ लौट रहे हैं।
विज्ञापन

खेड़ा के किसान अवतार सिंह, डूमनवाला के किसान अमर सिंह ठाकुर, प्रेम चौधरी और सुच्चा राम ने बताया कि सिंचाई वाले खेतों में गेहूं की बिजाई पहले ही हो चुकी है और अब यूरिया की तत्काल आवश्यकता है। हिमफेड के एरिया प्रबंधक गौरव ने बताया कि तीन दिन पहले ही 500 मीट्रिक टन यूरिया की डिमांड भेजी गई है। उच्च अधिकारियों की ओर से नंगल स्थित यूरिया कंपनी को आपूर्ति की मांग भेजी जाएगी, जिससे जल्द ही यूरिया सीधे किसानों तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed