{"_id":"60e34a2e8ebc3e9fde370a6b","slug":"farmers-and-owners-of-land-acquired-for-railway-project-in-bbn-agitated-for-not-given-fair-price-in-nalgarh-sdm-office-solan-news-sml375887566","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के सही दाम नहीं मिलने पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के सही दाम नहीं मिलने पर भड़के किसान
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी क्षेत्र में रेलवे लाइन निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि के मालिकों को सही दाम नहीं मिलने पर बद्दी क्षेत्र के किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने अधिकारियों को इसके लिए दोषी ठहराया। किसानों ने कहा कि अगर अधिकारी ऐसी बैठक पहले करते तो उन्हें कोई समस्या पैदा नहीं होती लेकिन बैठकों को कागजों में ही दिखाया गया। इसके चलते किसानों को जो रेट बताए गए थे, उससे भी कम रेट मिल रहे हैं।
बहरहाल, किसानों ने रेलवे के तय दाम लेने से इंकार कर दिया। किसानों का कहना है कि इतने कम रेट पर वे अपनी जमीन रेलवे को नहीं देंगे। एसडीएम ने बैठक को स्थगित कर किसानों को कहा कि वे उपायुक्त से अपनी आपत्ति दर्ज करवाएं और उनकी जमीन के रेट बढ़ा दिए जाएंगे। दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार, मदन लाल चौधरी, जोध सिंह, रामेश्वर दास समेत क्षेत्र के सैकड़ों किसान बद्दी में एकत्रित हुए।
एसडीएम के नेतृत्व में रेलवे लाइन में आने वाले किसानों को उनकी जमीन के रेट का खुलासा करना था। लोग हैरान रहे कि संडोली गांव की जमीन जो बीच में आती है, उसके दाम 85 से 15 लाख प्रति बीघा कर दिए। लंडेवाल की जमीन के दाम साढ़े तीन लाख रुपये प्रति बीघा था। दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां जमीन अधिग्रहण पर किसानों को कम सर्कल रेट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वर्धमान नगर मंडल के प्रधान जसवंत राय ने कहा कि इसमें न तो कांग्रेस और न ही भाजपा को कोई दोष है। जिस तरह की बैठक अब हुई, अगर पहले ऐसा किया होता तो किसानों को कोई दिक्कत नहीं आती। अधिकारियों की लापरवाही से किसानों को सही रेट नहीं मिले। किसानों के प्रदर्शन के बाद एसडीएम ने बैठक को स्थगित कर दिया। वहीं, जमीन के रेट को लेकर अब किसान डीसी सोलन से मिलेंगे।