{"_id":"63e92050c33e27d9430c0234","slug":"fall-in-prices-of-seasonal-vegetables-farmers-desperate-solan-news-c-19-1-58199-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: मौसमी सब्जियों के दामाें में गिरावट, किसान हताश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: मौसमी सब्जियों के दामाें में गिरावट, किसान हताश
विज्ञापन
सोलन। जिले में स्थानीय सब्जियां अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी हैं। इसके चलते रविवार को पुराने बस अड्डे में लगने वाली जनता सब्जी मंडी में पंजाब से सब्जियां पहुंचीं। हालांकि इन बेमौसमी सब्जियों की मंडी में अधिक मांग रही। मंडी में 10 से लेकर 80 रुपये किलो तक सब्जियां बिकीं। दाम सस्ते होने पर लोगों ने जमकर मंडी में सब्जियों की खरीदारी की। बेमौसमी सब्जियां हाथोंहाथ बिक गई। इसके विपरीत प्रदेश में पैदा होने वाली मौसमी सब्जियों को ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। किसानों को औने पौने दामों में ही अपने उत्पाद बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश में इन दिनों पैदा होने वाली सब्जियों में बंद गोभी, फूल गोभी, शलगम, मूली, मैथी, पालक बाजार में बुरी तरह पिट रही हैं। गोभी, शलगम तो कोई पांच रुपये किलो भी खरीदने के लिए तैयार नहीं, जबकि यहां पैदा होने वाली सब्जियां मैदानी इलाकों से आने वाली सब्जियों से गुणवत्ता में कहीं बेहतर है। मौसमी सब्जियों के दामों में गिरावट से किसान हताश हो चुके हैं।यह रहे सब्जियों के दाम
सब्जी दाम किलो में
टमाटर 20 रुपये
आलू 10 रुपये
प्याज 25 रुपये
गाजर 20 रुपये
ब्रोकली 30 रुपये
खीरा 60 रुपये
गोभी 10 रुपये
करेला 80 रुपये
भिंडी 80 रुपये
बंद गोभी 15 रुपये
मूली 20 रुपये
अदरक 120 रुपये
लहसुन 120 रुपये
विज्ञापन
सब्जी दाम किलो में
टमाटर 20 रुपये
आलू 10 रुपये
प्याज 25 रुपये
गाजर 20 रुपये
ब्रोकली 30 रुपये
खीरा 60 रुपये
गोभी 10 रुपये
करेला 80 रुपये
भिंडी 80 रुपये
बंद गोभी 15 रुपये
मूली 20 रुपये
अदरक 120 रुपये
लहसुन 120 रुपये