Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   fake medicines black market bbn baddi nalagarh himachal pharma network

नकली दवाओं का काला कारोबार: नामी कंपनियों की आड़ में सेहत से खिलवाड़, बीबीएन में गुप्त नेटवर्क का खुलासा

Sun, 22 Nov 2026 10:43 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/बद्दी।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/बद्दी। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 22 Nov 2026 10:43 AM IST
सार

एशिया के प्रमुख फार्मा हब बीबीएन में नामी कंपनियों के ब्रांड की आड़ में नकली दवाओं का अवैध कारोबार लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। पिछले पांच वर्षों में 12 मामले सामने आए और 22 गिरफ्तारियां हुईं, लेकिन गुप्त नेटवर्क अब भी सक्रिय होने की आशंका है। 

विज्ञापन
fake medicines black market bbn baddi nalagarh himachal pharma network
बीबीएन में नकली दवाओं का अवैध कारोबार चिंता का विषय बना। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एशिया के प्रमुख फार्मा हब बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) में गुप्त नेटवर्क के जरिये नकली दवाओं का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के लालच में गिरोह नामी कंपनियों की आड़ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में पुलिस और विभाग ने यहां 12 मामले पकड़कर 22 गिरफ्तारियां की हैं, लेकिन नियमित निगरानी की कमी से यह धंधा पूरी तरह थम नहीं पा रहा है। बद्दी में बड़ी कंपनियों के साथ छोटी औद्योगिक इकाइयां भी कार्यरत हैं। इन्हीं की आड़ में शातिर लोग नामी कंपनियों के ब्रांड से मिलते-जुलते एल्युमिनियम फॉयल छपवाते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी रिहायशी कॉलोनियों में किराये के कमरों और बिना लाइसेंस वाले गुप्त कारखानों में छोटी मशीनें लगाकर गोलियां तैयार करते हैं। लागत कम रखने के लिए सक्रिय औषधीय तत्वों के बजाय चॉक पाउडर, कैल्शियम और मैदा इस्तेमाल किया जाता है। 

गिरोह महंगी जीवनरक्षक दवाओं की खाली शीशियों में साधारण पानी भरकर दोबारा सील करने और एक्सपायर दवाओं पर नए लेबल चिपकाने का काम भी करते हैं। नामी कंपनियों के रैपर, होलोग्राम और क्यूआर कोड की हूबहू नकल के कारण दुकानदारों के लिए भी असली-नकली की पहचान मुश्किल हो जाती है। महज 100 से 200 रुपये की लागत में तैयार दवाएं 1,500 से 2,000 रुपये तक की एमआरपी पर बेची जाती हैं। अधिक कमीशन के लालच में कुछ विक्रेता बिना पक्के बिल के इन्हें बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस नशीली और नकली गोलियां बनाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। यह कारोबार छोटे-छोटे कमरों में बिना लाइसेंस के चलाया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कमरे किराये पर देने से पहले किरायेदार की पूरी जानकारी और गतिविधियों की जांच करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। 
 
विज्ञापन

बीबीएन में बिना लाइसेंस के नकली दवाओं का कारोबार किया जा रहा है। आरोपी किराये पर कमरे लेकर छोटा सेटअप लगाते हैं और नकली दवाएं तैयार करते हैं। देश के अन्य राज्यों में भी ऐसी गतिविधियां सामने आती हैं। बीबीएन में पकड़े गए कई आरोपियों के पास निर्माण का लाइसेंस नहीं था। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। -डॉ. मनीष कपूर, राज्य दवा नियंत्रक, हिमाचल प्रदेश

भवन मालिकों की भी तय होगी जिम्मेदारी
बिना पुलिस सत्यापन परिसर देने वाले मकान मालिकों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। पुलिस अब ऐसे रिहायशी और औद्योगिक भवनों की पड़ताल करेगी, जहां बिना वैध लाइसेंस के दवा निर्माण या भंडारण हो रहा है। इसके साथ ही किरायेदारों के पुलिस सत्यापन और उनके कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच होगी।

नकली दवाओं से बीबीएन की छवि खराब : चिरंजीव
फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर का कहना है कि नकली दवाओं से बीबीएन की छवि और ब्रांडेड दवाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। सरकार को नियमित निरीक्षण करने और दवा बनाने वाली मशीनों की खुले बाजार में बिक्री पर नियंत्रण लगाना चाहिए। वहीं, उद्योगपति एसके गर्ग के अनुसार इससे वास्तविक कंपनियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। 

ऐसे पहुंचती हैं देशभर के बाजारों में नकली दवाएं
नकली दवाओं को दूसरे राज्यों तक भेजने के लिए फर्जी बिल और असली खेप की आड़ ली जाती है। छोटे थोक विक्रेताओं और बिचौलियों के जरिये नकली स्टॉक को असली दवाओं के साथ मिला दिया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टर और अनधिकृत ऑनलाइन फार्मेसियां भारी छूट देकर मरीजों को ये दवाएं बेचती हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश एफडीए की जांच में घटिया दवाओं के तार नालागढ़ के राजपुरा से जुड़े थे, जिसके बाद किराये के मकान से नकली दवाएं और पैकिंग सामग्री बरामद हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed