{"_id":"627aaa4c84deb334822ead38","slug":"facility-of-apple-market-with-tomatoes-will-be-available-in-solan-solan-news-sml408415630","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में टमाटर के साथ सेब मंडी की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में टमाटर के साथ सेब मंडी की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
सोलन। शिमला, किन्नौर समेत प्रदेश के दूसरे जिलों से आने वाला सेब इस साल सोलन मंडी के बाहर बने शेड में नहीं बिकेगा। सेब की खरीद इस साल नई मंडी में होगी।
बागवानों के लिए अब सोलन में सेब मंडी तैयार की जा रही है। मंडी समिति सोलन की ओर से मंडी के निर्माण करने की तैयारी शुरू कर दी है। अगले सप्ताह से इसका काम शुरू हो जाएगा। मंडी का भवन प्री फेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर से तैयार होगा। इसका निर्माण दस करोड़ की लागत से होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। इस समय सब्जी मंडी सोलन में शेड के अंदर सेब का कारोबार हो रहा है।
सोलन सब्जी मंडी प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी है। यहां हर साल करीब दो अरब से अधिक का सेब का कारोबार होता है। पहले सब्जी मंडी में ही सेब मंडी लगाई जाती थी। टमाटर का सीजन भी साथ होने के चलते किसानों और बागबानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए सब्जी मंडी के ठीक सामने नेशनल हाईवे के किनारे वैकल्पिक रूप से सेब मंडी की व्यवस्था पिछले कई वर्षों से की गई है।
विज्ञापन
आढ़ती यहां पर शेड बनाकर सेब का कारोबार करते हैं। काफी समय से कारोबारी और बागवान सेब मंडी की मांग कर रहे थे। सब्जी मंडी सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि अगले सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा। इसमें करीब 60 दुकानें, शौचालय, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस वर्ष के सीजन तक मंडी का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।