फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   extra class rooms built

Solan News: भोजआंजी स्कूल के 99 लाख से तैयार होंगे चार कमरे

Fri, 04 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय को भेजा निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव
विज्ञापन


गोद लिए स्कूलों का निरीक्षण कर रहे शिक्षा अधिकारी
स्कूलों में करवाए जाएंगे विकास कार्य, देखरेख भी करेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अपना विद्यालय योजना के तहत शिक्षा अधिकारियों ने गोद लिए स्कूलों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसके तहत जिला शिक्षा उप अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजकुमार पराशर ने गोद लिए प्राथमिक और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भोज आंजी का दौरा किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति के साथ स्कूल के विकास को लेकर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि स्कूल के लिए चार अतिरिक्त कमरे तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा एनएच किनारे से स्कूल की सुरक्षा को लेकर दीवार का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 99 लाख रुपये का प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को भेजा गया।

जानकारी के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा निदेशक समेत अन्य शिक्षा अधिकारियों ने जिले के 69 स्कूलों को गोद लिया है। स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं जुटाने और गुणात्मक शिक्षा के लिए सहयोग कर रहे हैं। संबंधित गोद लिए स्कूलों में विकास कार्य, बेहतरीन शिक्षा गुणवत्ता प्रदान करने समेत अन्य फंडिंग को लेकर भी कार्य किया जा रहा है। जिला सोलन के धर्मपुर शिक्षा खंड के कादों स्कूल को भी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली ने गोद लिया है। इस स्कूल से उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. शिव कुमार शर्मा ने सोलन शिक्षा खंड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला रबोण, सैरी पाजो स्कूल को गोद लिया है।
विज्ञापन

उधर, जिला शिक्षा उप अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सोलन ने बताया कि स्कूल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसएमसी के साथ भी स्कूल के विकास को लेकर चर्चा की गई। अतिरिक्त कमरे तैयार करने सहित एक सुरक्षा दीवार का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। इसका प्रस्ताव प्रदेश सरकार ओर शिक्षा निदेशालय को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed